DeFi का मतलब क्या है?
DeFi का पूरा नाम «विकेंद्रीकृत वित्त» है। क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया का यह एक बड़ा हिस्सा है। इसका मकसद बैंकों जैसी बिचौलिया संस्थाओं के ज़रिए चलने वाली पारंपरिक वित्तीय व्यवस्था की जगह ब्लॉकचेन पर आधारित पूरी तरह विकेंद्रीकृत व्यवस्था लाना है।
ज़रा यहाँ ठहरकर इस बात को समझते हैं।
CeFi और DeFi में अंतर
पारंपरिक वित्तीय व्यवस्था में पैसे भेजने या पाने के लिए बैंक, शेयर बाज़ार जैसे तीसरे पक्ष की सेवाएँ लेनी पड़ती हैं।
वे हर लेन-देन पर मोटी फीस वसूलते हैं, चाहें तो आपका लेन-देन रोक सकते हैं और अक्सर उनकी सेवाएँ धीमी या ठीक से काम नहीं करतीं।
DeFi में इन बिचौलियों की जगह ब्लॉकचेन लेता है—एक ऐसा बहीखाता, जिसमें दर्ज जानकारी बदली नहीं जा सकती। बैंक या एक्सचेंज के ज़रिए एक-दूसरे से वित्तीय लेन-देन करने के बजाय, लोग स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट की मदद से सीधे एक-दूसरे को धन भेजते हैं। इससे बिना किसी परेशानी, कागज़ी कार्रवाई या तीसरे पक्ष की सेवा के, धन या संपत्तियाँ सुरक्षित, गुमनाम और तेज़ी से भेजी जा सकती हैं।

शायद आपको लगे कि DeFi का इस्तेमाल सिर्फ़ पैसे या संपत्तियाँ भेजने के लिए होता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
धन भेजना DeFi की दुनिया का बस एक हिस्सा है। इसमें उधार देने वाले प्रोटोकॉल, विकेंद्रीकृत ट्रेडिंग, स्टेकिंग, DAO (विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन) और ऐसे कई दूसरे शानदार काम भी शामिल हैं, जिनका हर साल विकास हो रहा है।
Tokonomo में हमारा लक्ष्य एक ऐसा संपूर्ण DeFi इकोसिस्टम बनाना है, जिसमें आज के साथ-साथ भविष्य के DeFi उत्पाद भी हों। इसमें वेब3 उपयोगकर्ताओं के लिए इस्तेमाल में आसान इंटरफ़ेस और सुरक्षित, बेहतर बनाए गए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट होंगे। नए उपयोगकर्ताओं को DeFi की दुनिया में आसानी से कदम रखने में मदद देने के लिए इसमें एक मार्गदर्शिका भी होगी।
नई तकनीक होने के कारण DeFi तेज़ी से बढ़ रहा है और हर साल इससे जुड़ने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। तो इंतज़ार किस बात का—नई वित्तीय व्यवस्था बनाने में हिस्सा लीजिए।









